Udaipur Murder News: एक थप्पड़ और फिर छाती में चाकू घोपकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे किया सनसनी केस का राजफाश

Udaipur Murder News: फलासिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 5 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया. आरोपियों ने बीच-बचाव करने पर युवक पर चाकू से हमला किया था.

Udaipur Murder News: एक थप्पड़ और फिर छाती में चाकू घोपकर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे किया सनसनी केस का राजफाश
Image Credit: Udaipur Murder News:

Udaipur Murder News: उदयपुर की फलासिया थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 बाल अपचारियों को डिटेन किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में अश्विन उर्फ अमित हुरजी, मनीष पुत्र शांतिलाल, काशीराम पुत्र हीरालाल और राजु उर्फ राजेंद्र पुत्र तेजपाल शामिल हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई प्रार्थी कैलाश डामोर की रिपोर्ट के आधार पर की है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे दीपक और अन्य की हत्या का आरोप लगाया था.

बाजार में रमेश और अश्विन उर्फ अमित के बीच पुराने विवाद के चलते अश्विन ने रमेश को थप्पड़ मार दिया, जिससे रमेश खेतों की तरफ भाग गया और दीपक व निखिल के पास आ गया. इस बीच, दीपक का साला अजय भी वहां आ गया. अश्विन और उसके साथियों ने दीपक, रमेश, निखिल और अजय पर हमला कर दिया, जिससे दीपक और अजय गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और अब चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अश्विन उर्फ अमित अपने साथियों के साथ आया और रमेश के साथ मारपीट करने लगा. जब दीपक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके सीने में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Udaipur Newshttps://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan/udaipurकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author