हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन, 1000 महिलाओं ने एक साथ खोला व्रत

Udaipur News:उदयपुर में श्रीमाली समाज की 58 महिलाओं ने सामूहिक हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन किया. उन्होंने टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में शिव-पार्वती की पूजा कर अमर सुहाग और परिवार के लिए सुख-समृद्धि मांगी.

हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन, 1000 महिलाओं ने एक साथ खोला व्रत
Image Credit: Udaipur News

Udaipur News: उदयपुर में आज श्रीमाली समाज की महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत का सामूहिक उद्यापन समारोह आयोजित किया. टाइगर हिल स्थित संस्कार भवन में हुए इस आयोजन में, 58 महिलाओं ने एक साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष पूजन कर अपने अमर सुहाग और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा.

पूरी रात चला विशेष पूजन
उद्यापन का यह धार्मिक अनुष्ठान पिछली रात से ही शुरू हो गया था, जो आज सुबह तक बिना रुके जारी रहा. इस दौरान सभी 58 सौभाग्यवती महिलाओं ने चार विधि-विधानों से शिव-पार्वती की पूजा-आराधना की. सभी महिलाएं पूरी रात भक्ति में लीन रहीं और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था. पूजन के बाद व्रत का पारण हुआ, जिसमें लगभग 1000 व्रतधारी महिलाओं ने एक साथ भोजन ग्रहण कर अपनी परंपरा का निर्वाह किया.

Add Zee News as a Preferred Source

शुभ योगों में किया गया व्रत
समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि सामूहिक आयोजन के लिए सभी व्रतधारी महिलाएं अपने परिवार के साथ संस्कार भवन पहुंची थीं. यह सामूहिक आयोजन समाज में एकजुटता और गहरी आस्था को दर्शाता है. कार्यक्रम के संयोजक रोशन लाल जोशी ने बताया कि इस बार की हरतालिका तीज का व्रत विशेष रूप से फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, गजकेसरी और पंचमहापुरुष जैसे चार शुभ योग बने थे. उन्होंने यह भी बताया कि 26 अगस्त को रखा गया यह व्रत 27 अगस्त को विधि-विधान के साथ खोला गया.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More