Udaipur Files : उदयपुर फाइल्स फिल्म पर हाई कोर्ट की रोक के बाद कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश साहू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उनके पिता की जिन आतंकियों ने निर्मम हत्या की वे जेल में बंद है. घटना के 3 साल बाद भी उन्हें सजा नहीं मिली.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Udaipur News : राजस्थान के उदयपुर में कन्हैय्यालाल मर्डर पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज को रोक दिया गया है. मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कन्हैय्यालाल के बेटे ने दुख और गुस्सा दोनों जताया और कहा कि मामले की सुनवाई तक कोर्ट में समय पर नहीं हो पा रही है. लेकिन उनके पिता के साथ हुए घटनाक्रम की हकीकत बताने के लिए एक फिल्म आई. उसे पर न्यायालय ने तीन दिन में रोक लगा दी.
यश ने कहा कि तमाम सबूत होने के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली है. उदयपुर फाइल्स फिल्म पर हाई कोर्ट की रोक के बाद कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश साहू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि उनके पिता की जिन आतंकियों ने निर्मम हत्या की वे जेल में बंद है. घटना के 3 साल बाद भी उन्हें सजा नहीं मिली.
कन्हैयालाल के बड़े बेटे यश साहू ने कहा कि लोंगों को जागरूक करने के लिए बनाई गई फिल्म पर तीन दिन में रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था इतनी ही तेज है तो अब तक उन अपराधियों को भी सजा हो जानी चाहिए थी.
आपको बता दें कि फिल्म उदयपुर फाइल्स 11 जुलाई यानि की आज ही रिलीज होना था लेकिन रिलीज को रोक दिया गया है. हाल ही में इसकी रिलीज पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इसे अपने अधिकार से बाहर बताते हुए खारिज कर दिया था. वहीं मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने रिलीज पर रोक लगा दी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के टीज़र को बिना सेंसर बोर्ड की अनुमति के जारी करने पर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि निर्माता ने खुद माना है कि जो टीजर अपलोड हुआ था उसमें फिल्म के ऐसे दृश्य भी शामिल थे जिन्हे हटाने का आदेश दिया गया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur news हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!