उदयपुर के इस हाईवे पर सरक रहे पत्थर, जिंदगी पर भारी खतरा

Udaipur News: उदयपुर के झाडोल में NH 58 ई पर भूस्खलन से सड़क जाम हो गई. सेकंड ग्रेड के परीक्षार्थी फंसे, जबकि हाईवे अथॉरिटी नदारद थी. वहीं अधूरे हाईवे पर टोल वसूली का विरोध भी बढ़ गया है.

उदयपुर के इस हाईवे पर सरक रहे पत्थर, जिंदगी पर भारी खतरा
Image Credit: Udaipur News

Udaipur News: उदयपुर-झाडोल मार्ग पर नेशनल हाईवे 58 ई के उंडावेला में आज सुबह भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइडिंग) होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा सड़क पर आ गए, जिससे सड़क दोनों तरफ से जाम हो गई.

परीक्षार्थी फंसे, बड़ा हादसा टला
यह भूस्खलन सुबह तड़के हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. अगर यह दोपहर में होता, तो सैकड़ों वाहन इसकी चपेट में आ सकते थे. इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी उन सेकंड ग्रेड परीक्षार्थियों को हुई, जो आज उदयपुर में होने वाली परीक्षा देने जा रहे थे. वे घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी हुई. सूचना मिलते ही झाडोल थानाधिकारी फैरीराम मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू करवाया. हालांकि, हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी मौके से नदारद थे, जिसके कारण ग्रामीणों को ही अपने स्तर पर मलबा हटाने का काम करना पड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

हाईवे पर टोल वसूली का विरोध
इस घटना ने एक बार फिर से अधूरे पड़े नेशनल हाईवे 58 ई पर टोल वसूली को लेकर विरोध को हवा दे दी है. लोगों का कहना है कि जब हाईवे का काम पूरा नहीं हुआ है और इस तरह के खतरे बने हुए हैं, तो टोल किस बात का वसूला जा रहा है. इस घटना के बाद लोगों ने टोल वसूली को तुरंत बंद करने की मांग की है.

नेशनल हाईवे 58 ई के सांडोल माता सहित कई अन्य जगहों पर भी भूस्खलन की संभावना को देखते हुए बैरिकेड्स लगाए गए हैं. लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि ये बैरिकेड्स पर्याप्त नहीं हैं और किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता है. फिलहाल, पुलिस और ग्रामीण मिलकर सड़क को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यातायात को फिर से शुरू किया जा सके.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Udaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More