Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर के लराठी गांव में सोम कगदर तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई. मवेशी ढूंढने निकले बच्चे नहीं लौटे, गांव में मातम सा छा गया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना इलाके के लराठी गांव के सोम कगदर तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे जमा हो गए. सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाल स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया.
बताया जा रहा है कि निरमा, खुशबू और कल्पेश नाम के तीनों भाई-बहन कल शाम अपने घर से मवेशियों को ढूंढने के लिए निकले थे. देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. आज सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने रोजमर्रा काम के लिए तालाब के पास से निकले तो उन्होंने तीनो भाई-बहनों के शवों को तैरते हुए देखा. कुछ ही देर में यह बात पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे जमा हो गए. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. वहीं पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Banswara News: माहीबांध में हुआ बड़ा हादसा, तीन जनों की डूबने से हुई मौत
बांसवाड़ा जिले के माही बजाज सागर बांध में आज बड़ा हादसा हो गया. बांध में डूबने से तीन जनों की मौत हो गई. यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी एक परिवार घूमने माही बांध आया था, तभी बांध में सभी नहाने उतरे तो एक बच्ची और बच्चा डूबने लगा तो मां उन्हें बचाने गई, पर वो वही डूब गई. साथ में आए रिश्तेदार भी उन्हें बचाने गए तो वो भी डूबने लगे तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों को बचाया. पर माँ, बेटी और भतीजा डूब गया.
इस घटना की जानकारी लोगों ने भूंगड़ा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों कों कड़ी मशक्कत से पानी से बाहर निकाला और एमजी चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्सकों नें उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज ले लोग और परिजन चिकित्सालय पहुंचे है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!