&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर जिले में छोटे से कस्बे ऋषभदेव का रहने वाला यमन अकोट अब अंतरिक्ष यात्रा में जाने के लिए तैयार है. बस सरकार के मिशन का इंतजार है. यमन ने इसके लिए अपना पहला पड़ाव पार कर लिया है.
ज़ी राजस्थान से खास बात करते हुए यमन ने बताया कि भारत के आगामी गगनयान मिशन को लेकर कई तरह की तैयारी चल रही है. इसी को लेकर हाल ही में लद्दाख के स्टेशन पर चंद्रमा और मंगल जाने वाले वैज्ञानिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण की शुरुवात की गई है. जिसके लिए दो वैज्ञानिको का चयन हुआ जिसमें एक वे हैं.
लद्दाख के स्टेशन पर 10 दिन तक रुक कर वहां उन्होंने अंतरिक्ष में आने वाली चुनौतियों का सामना किया. जिसमें अंतरिक्ष में तनाव और वहां की दिनचर्या का सामना करने का अपना मिशन पूरा कर लिया है.
जो देश के मानव अंतरिक्ष यात्रा की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा. इस तरह के ट्रेनिंग के लिए पहले विदेशों में जाना पड़ता था. जिसके लिए सरकार को 350 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च आता था.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
जालोर एसीबी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिला मुख्यालय पर राजकीय जिला चिकित्सालय जालोर के ट्रॉमा सेंटर में कार्यरत मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉक्टर कानाराम को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें- तो क्या संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स में नहीं होगा करार? जानिए क्या कहते हैं ट्रेडिंग के नियम
ACB अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ के अनुसार परिवादी ने शिकायत दी थी कि 24 जुलाई को हुए मारपीट प्रकरण में चोट प्रतिवेदन जारी करने के एवज में डॉक्टर ने रिश्वत मांगी थी.
शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रैप कार्रवाई की गई. जिसमे जालोर ACB एएसपी मांगीलाल राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने डॉक्टर को परिवादी से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंUdaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!