Udaipur News: उदयपुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. पुलिस ने 15 युवकों और 14 युवतियों को गिरफ्तार किया है. रिसोर्ट में इवेंट और पार्टी के नाम पर देह व्यापार चल रहा था.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Udaipur News: राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया. सुखेर थाना क्षेत्र में स्थित स्वर्णगढ़ रिसोर्ट इवेंट के नाम पर जिस्मफरोशी का काम चल रहा था, जहां से पुलिस ने 15 युवकों और 14 युवतियों को गिरफ्तार किया है.
सुखेर थाना क्षेत्र के अंबेरी स्थित स्वर्णगढ़ रिसोर्ट में इवेंट और पार्टी के नाम पर चल रहे इस रैकेट की सूचना मिलते ही पुलिस ने एक डिकोय ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा और सूचना की पुष्टि की. सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने रिसोर्ट संचालक हर्षवर्धन शाह और सहयोगी महिला नरगिस के खिलाफ एक्शन लिया.
दोनों पर आरोप है कि वे बाहर से लड़कियां बुलाकर पैसों के बदले अनैतिक गतिविधियां करवा रहे थे. पुलिस टीम ने मौके से कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 युवक और 14 युवतियां शामिल हैं.
जब पुलिस ने रिसॉर्ट में छापा मारा तो रिसॉर्ट में बड़े पैमाने पर अनैतिक गतिविधियां चल रही थी. वहीं, इस मामले में
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान से पता चला है कि इस रैकेट में विभिन्न प्रदेशों के लोग शामिल थे. यह एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.
गिरफ्तार पुरुषों में गुजरात के भाटिदांगार, रावत, भावनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर और अमरेली जैसे जिलों के लोग शामिल हैं. वहीं, महिला आरोपियों में दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश के नीमच और इंदौर, उत्तर प्रदेश के ललितपुर और राजस्थान के जयपुर और कोटा की युवतियां शामिल हैं. इस देह व्यापार के नेटवर्क की जड़ें कई राज्यों में फैली हुई थीं.
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है, जिसमें इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और रिसॉर्ट संचालकों की भूमिका की गहनता से पड़ताल हो रही है. इस सफल कार्रवाई से उदयपुर में अनैतिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.
Reporter-Avinash Jagnawat
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!