Banswara News: बांसवाड़ा जिले के गढ़ी परतापुर कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां महज वाहन ओवरटेक करने को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की और एक दुकान में तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि तीन से चार युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने युवक को कड़े से मारा और दुकान में तोड़फोड़ की. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी युवकों