Bhilwara Viral Video: भीलवाड़ा शहर के रीको के तीसरे फेज में स्थित राजस्थान स्टेट बेवरेज निगम के बाहर गायों को शराब पीते देखने को मिला है. इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ युवाओं को लगी. वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गाय और बैल वहां गड्ढों में पड़ी शराब को पी रहे है.