Video ThumbnailVideo Thumbnail

Vipin Murder Video: विपिन की हत्या से पहले का सामने आया वीडियो, देखें कैसे अनस ने उतारा मौत के घाट

Ansh Raj |Jul 23, 2025, 08:31 PM

Jaipur Vipin Murder CCTV Video: जयपुर ग्रामीण के बस्सी क्षेत्र के जामडोली थाना इलाके में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. पालड़ी मीणा की कच्ची बस्ती में रात करीब 9:30 बजे 3 बाइक पर सवार 8 युवकों ने एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान विपिन नायक उर्फ विक्की (22) के रूप में हुई है. आरोपियों ने युवक पर 14 बार चाकू से वार किए और हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, "आज बदला पूरा हुआ". पुलिस ने बताया कि आरोपी अनस खान उर्फ शूटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. अनस ने विपिन को नाम लेकर बुलाया और अंधेरी गली में ले जाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. इस दौरान विपिन की चीख सुनकर जब लोग दौड़े तो अनस ने चाकू लहराकर सभी को डराया और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Trending Now

More Videos

ट्रेंडिंग वीडियो