Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में धाकड़ समाज के आराध्य देव भगवान धरणीधर की जयंती पर प्रभात फेरी का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दो से अधिक गांवों के युवा और महिलाएं शामिल रहे. यात्रा का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. भजनों की धुन पर विधायक सुरेश धाकड़ भी थिरकते नजर आए.