&im=FitAndFill=(700,400)?im=Resize=(500))
Churu Viral video: राजस्थान के चूरू में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां के स्कूली बच्चों का कहना है कि स्कूल वैन सुबह करीब साढ़े 7 बजे ही घर से लेने आ जाती है, जबकि उस समय तापमान सबसे कम होता है. तेज ठंडी हवाओं और जमा पाले के बीच वैन का इंतजार करना और फिर स्कूल तक जाना बच्चों के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है. कई बच्चों ने बताया कि ठंड की वजह से हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं और सर्दी-जुकाम व बुखार का खतरा भी बढ़ गया है. बच्चों में कलेक्टर से विशेष गुहार लगाई है.