Dungarpur News: डूंगरपुर जिले के वरदा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मारपीट और धमकी देने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वरदा कस्बे में दोनों बदमाशों का जुलूस निकाला, जिसके माध्यम से अपराधियों में भय पैदा करने और आम जनता में विश्वास जगाने के नारे को साकार किया गया. इस दौरान बदमाशों ने कान पकड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.