Rajasthan News: फलोदी जिले के मीठीडिया गांव में मूसलाधार बारिश के कारण विद्यालय के आसपास जलभराव हो गया है. दीवारों में दरारें और कई फीट पानी के चलते बच्चों को स्कूल में रुकना पड़ रहा है. छात्रों ने गेट के सामने वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षित घर पहुँचाने की मांग की.