Kirori Lal Meena Dance: दौसा. महवा क्षेत्र में एक ग्रामीण शादी समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने जोरदार डांस कर सबका दिल जीत लिया. वरिष्ठ कार्यकर्ता झज्जी राम मीणा के बेटे अनिल के लग्न-टीका समारोह में शामिल होने गए दोनों नेताओं ने ग्रामीण महिलाओं के आग्रह पर डीजे की धुन पर ठुमके लगाए. मंत्री चाचा और विधायक भतीजे का यह सहज और आत्मीय डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा