Rajasthan News: प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट के कल देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कालूराम पुत्र अर्जुन राशन सामग्री लेकर पुलिया पार कर रहा था, तभी वह बहाव की चपेट में आकर नाले में बह गया. गांव के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लगभग 800 मीटर दूर जाकर कालूराम को पानी से बाहर निकाला.