Rajasthan Video: रायसिंहनगर (श्री गंगानगर) में पुलिस ने एक संदिग्ध कार का पीछा किया, जिसमें कार चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कार चालक ने आवासीय कॉलोनी में तेजी से कार चलाई और पुलिस के पीछा करने के दौरान टक्कर मारी. पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.