Viral Pitai Video: राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता क्षेत्र के कात्यासनी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को चोरी के आरोप में बांधकर पीटा जा रहा है. युवक पर लोहे की दुकान से वजन मापने वाला कांटा चुराने का आरोप है. जी राजस्थान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.