Rajasthan News: राजसमंद के कांकरोली थाना इलाके के नई आबादी के स्थित एक मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने का मामला सामने है. चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी अब वायरल होने लगा है. पीड़ित महिला द्वारा बताया गया कि उसके घर से लगभग 10 से 12 तोला सोना, चांदी और नगदी चुरा ली गई है.