&im=FitAndFill=(700,400)?im=Resize=(500))
Bhilwara Video: आसींद क्षेत्र में आवारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं. 26 जुलाई की देर शाम को पुखराज गुर्जर नामक युवक को आवारा सांड ने घायल कर दिया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. नगर वासियों का कहना है कि उन्होंने अनेक बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है. आसींद क्षेत्र में मेन बाजार से लेकर सरकारी हॉस्पिटल तक हर जगह आवारा सांड का आतंक मचा हुआ है. गांधी चौक में स्थित तेजमल रांका की किराने की दुकान के बाहर युवक को आवारा सांड के मारते हुए का वीडियो सामने आया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश है.