Suratgarh thappad Kand: श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बारिश के बाद जलजमाव को लेकर निरीक्षण कर रहे विधायक डूंगरराम गेदर के गनमैन ने नाराज युवक को थप्पड़ मार दिया. मौके पर विवाद बढ़ा तो विधायक ने खुद बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. वार्डवासियों ने पानी निकासी को लेकर नाराजगी जताई थी.