Tonk, Banasthali News: टोंक जिले के वनस्थली गांव में भारी बारिश के चलते एनीकट टूट गया, जिससे गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए. पानी घरों में घुस गया और लोग फंसे रह गए. सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर 10 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.