Video ThumbnailVideo Thumbnail

Jaipur Video: यूट्यूब से पूछा 'एटीएम तोड़ने का आसान तरीका' नशा कर दे रहा था वारदात को अंजाम, ऐसे गया पकड़ा

Ansh Raj | Jan 13, 2026, 07:57 AM

Jaipur Crime Video: जयपुर के खोरा बीसल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 3 बजे नांगल जैसा बोहरा (निवारु पुलिया के पास) बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को तोड़ने की कोशिश नाकाम हो गई. रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया और ATM में रखे करीब 15 लाख रुपये सुरक्षित बचा लिए. आरोपी ने पत्थर और पेचकस से ATM के ऊपरी हिस्से को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखते ही भागने लगा. पूछताछ में पता चला कि आरोपी आशीष (21), बिहार के पटना का रहने वाला है. उसने यूट्यूब पर देखे वीडियो से ATM तोड़ने का तरीका सीखा था और शराब के नशे में वारदात करने पहुंचा. आरोपी के खिलाफ श्याम नगर थाने में 2021 में रेप और POCSO एक्ट के तहत केस पहले से दर्ज है.

Trending Now

More Videos

ट्रेंडिंग वीडियो