राजस्थान की वो अनोखी इमारत, जिसकी  बदल गई ढाई दिन में पहचान

Jun 10, 2025, 11:19 AM IST

Arti

राजस्थान भारत का एक संस्कृति प्रधान देश है, जो अपने खान-पान, पारंपरिक पहनावे, ऐतिहासिक इमारत और शाही अंदाज के लिए जाना जाता है. 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान के अजमेर शहर में एक ऐसी इमारत है जिसकी पहचान मात्र ढ़ाई दिन में ही बदल गई.  

 वो ऐतिहासिक इमारत अजमेर में स्थित 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' है जो कई कहानियों को अपने भीतर समेटे हुए है.

मूल रूप से यह एक संस्कृत महाविद्यालय था, जिसे बाद में 1198 ई. में मुहम्मद गौरी ने मस्जिद में बदल दिया.

यह इमारत हिंदू और इस्लामिक स्थापत्य कला का एक बेहतरीन उदा. है, जहां दोनों शैलियों की झलक देखी जाती है.

इसके नाम 'अढ़ाई दिन का झोंपड़ा' के पीछे एक कहानी है कि इसे  मस्जिद में बदलने में सिर्फ ढाई दिन का समय लगा था.

यह अजमेर के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है, जो शहर की समृद्ध विरासत का हिस्सा है.

आज भी यह दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करता है. जो इसकी अनूठी कहानी, स्थापत्य सौंदर्य और इतिहास को देखने आते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL