अजमेर के पास छिपी है ऐसी जगह, यहां खूबसूरती देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन है, और किसी खूबसूरत जगह की तलाश में हैं तो अजमेर के पास बसी ये जगह आपके लिए बेहतरान है.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

अजमेर से कुछ ही दूरी पर स्थित यह शहर अपने शांत वातावरण, आध्यात्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर है. यह खूबसूरत जगह पुष्कर है.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

पुष्कर में चारों तरफ सफेद रंग के घर और इमारतें हैं, जो यहां की शांत झील के नीले पानी के साथ मिलकर ग्रीस के द्वीपों, जैसे सैंटोरिनी, की याद दिलाते हैं.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

यह शहर अपनी पवित्र झील के चारों ओर बसा है. झील के किनारे बने 52 घाट और सैकड़ों मंदिर एक शांत और आध्यात्मिक माहौल बनाते हैं.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

पुष्कर पूरे विश्व में भगवान ब्रह्मा के एकमात्र मंदिर के लिए जाना जाता है. इस मंदिर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व इसे एक खास पहचान दिलाता है.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

पुष्कर की गलियों में आपको कला, संस्कृति और परंपरा का जीवंत संगम देखने को मिलेगा. यहां की संकरी गलियों में रंग-बिरंगी दुकानें, हस्तशिल्प और राजस्थानी कलाकृतियां पर्यटकों को बहुत लुभाती हैं.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

पुष्कर का ऊंट मेला, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला माना जाता है, यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

शहर का माहौल बेहद शांत और आरामदायक है. यहां आपको भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति और आध्यात्मिकता के बीच कुछ सुकून के पल बिताने का मौका मिलता है.

Published by: Arti Patel | 22 Aug, 2025

VIEW ALL

Next Webstory