क्या आपने देखा है राजस्थान का “स्विट्ज़रलैंड” ?

Jun 27, 2025, 04:34 PM IST

Arti Patel

राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं ? कि यहां पर एक ऐसी जगह भी है जिसे राजस्थान का “स्विट्ज़रलैंड” कहा जाता है. 

राजस्थान की मार्बल नगरी किशनगढ़ में स्थित डंपिंग यार्ड केवल अपशिष्ट स्थल नहीं, बल्कि एक मानव निर्मित खूबसूरत पर्यटन स्थल है. 

संगमरमर के सफेद पाउडर से बने इस यार्ड में आपको स्विट्जरलैंड जैसी बर्फीली वादियों का एहसास देता है.

यह डंपिंग यार्ड संगमरमर के सफेद पाउडर से बना एक अनोखा मानव निर्मित पर्यटन स्थल है.

दूर से देखने पर यह बर्फ के पहाड़ों जैसा लगता है, बारिश के बाद यह किसी खूबसूरत आइलैंड की तरह दिखाई देता है.

यह जगह फ़ोटो शूट, प्री-वेडिंग शूट और फिल्मी गानों की शूटिंग के लिए बेहद लोकप्रिय है.

यह नए जोड़ों और कपल्स के घूमने और रोमांटिक पल बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह है.

डंपिंग यार्ड में घूमना-फिरना बिल्कुल फ्री है, जो इसे बजट-फ्रेंडली विकल्प है.

VIEW ALL