अलवर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है ये खूबसूरत जगह, नजारे ऐसे कि मोह लें आपका मन

Jun 18, 2025, 06:29 PM IST

Arti

अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो राजस्थान के इस शहर  में एक बेस्ट जगह मौजूद है.

यह शहर के शोर-शराबे से दूर पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है. 

यह खूबसूरत जगह अलवर का गरवा जी झरना है.

गरवा जी झरना राजस्थान के अलवर शहर से लगभग 18 किमी. की दूरी पर स्थित है. जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है.

गरवा जी झरने में पानी चट्टानों से होते हुए नीचे गिरता है, जिससे एक बेहद खूबसूरत और लुभावना दृश्य बनता है.

बरसात के समय यह जगह हरी-भरी प्रकृति से घिरी हुई है, जो इसे एक शांत और मनमोहक माहौल देती है.

यह झरना अरावली की प्राचीन पहाड़ियों के बीच बसा है, जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाता है.

यह स्थान  पिकनिक स्पॉट और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए भी एक बेस्ट जगह है.

VIEW ALL