282 सोने के शिखरों से सजा राजस्थान का एकमात्र गणेश मंदिर,जहां हर बुधवार उमड़ता है भक्तों का सैलाब

Jul 02, 2025, 01:43 PM IST

Arti Patel

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा में, त्रिपुरा सुन्दरी मार्ग पर सिद्धि विनायक मंदिर का एक अनोखा मंदिर है.

 इस मंदिर को 'आमलिया गणेश' के नाम से भी जाना जाता है, जिसका इतिहास एक पुराने इमली के पेड़ से जुड़ा है.

यह भगवान गणेश को समर्पित एक 'सिद्ध विनायक' मंदिर है, जिसे आमलिया दादा गणेश मंदिर भी कहते हैं.

यह मंदिर स्थानीय लोगों और दूर-दराज के भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. 

 मंदिर में भगवान गणेश की 7 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित है, जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है.

फरवरी 2019 में हुए शिखर प्रतिष्ठा समारोह के दौरान, मंदिर पर 282 सोने के शिखर लगाए गए, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं.

282 सोने के शिखर

बुधवार और संकट चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होने के कारण इस मंदिर में भक्तों की विशेष भीड़ उमड़ती है.

अनंत चतुर्दशी पर खास तौर पर बाल गणेश की मूर्ति को झूले में झुलाया जाता है, जो बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL