जानें कहां है ? राजस्थान का चेरापूंजी, जहां होती है झमाझम बारिश

Jun 23, 2025, 02:43 PM IST

Arti Patel

राजस्थान, भारत का एक ऐसा राज्य है जिसे अक्सर रेतीले इलाकों के लिए जाना जाता है.

लेकिन यहां पर एक ऐसी जगह हैं जहां मानसून अपनी मेहरबानी हमेशा दिखाता रहता है.

यह अनोखी जगह- बांसवाड़ा जिला है, जिसे अक्सर 'राजस्थान का चेरापूंजी' कहा जाता है.

क्योंकि यहां भी राजस्थान के अन्य जगहों की तुलना में अच्छी बारिश होती है.  जिस वजह से इसे "मेघालय के चेरापूंजी" की तरह  "राजस्थान का चेरापूंजी" कहा जाता है. 

पानी की अधिकता और माही नदी पर बने डैम के कारण यहां पर बने 100 टापुओं की वजह से  बांसवाड़ा को 'सौ टापुओं का शहर' भी कहा जाता है.

राजस्थान का अधिकतर भाग जहां कम वर्षा और शुष्कता के लिए जाने जाते हैं, वहीं बांसवाड़ा और झालावाड़ ऐसे जिले हैं जहां पर बारिश अच्छी होती है.

 बांसवाड़ा और झालावाड़ दोनों ही ऐसे स्थान हैं जहां बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं से यहां अच्छी बारिश होती है.

अपनी हरियाली, पानी की अधिकता और शांत माहौल के कारण ये स्थान पर्यटकों को दूर से ही आकर्षित करता है.

VIEW ALL