भारत-पाकिस्तान को जोड़ने वाली थार एक्सप्रेस बॉर्डर पर राजस्थान के किस गांव से गुजरती थी?

May 07, 2025, 10:21 PM IST

intern107

भारत और पाकिस्तान की आजादी के बाद से ही दोनों देशों में संबंध अच्छे नहीं रहे हैं.

जिसकी पुष्टि अब तक दोनों देशों में हुए 4 युद्ध करते हैं. 

हालांकि सभी युद्धों में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित कर देश का गौरव बढ़ाया है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान को रेल के माध्यम से जोड़ने वाली थार एक्सप्रेस बॉर्डर पर राजस्थान के किस गांव से होकर गुजरती है.

तो इसका जवाब राजस्थान के बाड़मेर में स्थित मुनाबाव गांव है. जहां दोनों देश की सीमा पर भारत का आखिरी रेलवे स्टेशन है.

यहां से निकलने के बाद थार एक्सप्रेस पाकिस्तान के कराची शहर के लिए रवाना होती थी.

1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद इसे बंद कर दिया गया था. क्योंकि युद्ध में पाक बमबारी के कारण मुनाबाव से बाड़मेर तक रेल पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं.

लेकिन 18 फरवरी 2006 को दोनों देशों में समझौते के बाद फिर से इस रेल सेवा को शुरू किया गया था.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL