भरतपुर में 7 महीने की किट्टू की गोली मारकर हत्या, मां भी घायल...

Apr 01, 2025, 05:58 PM IST

Ansh Raj

भरतपुर के कामा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की घटना में 7 माह की बच्ची किट्टू की मौत हो गई.

घटना में बच्ची की मां सोनिया भी घायल हुईं, जिनका इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जारी है.

पुलिस ने बताया कि घटना आपसी रंजिश के चलते हुई थी.

घटना में 15 से 20 लोगों ने बंटी गुर्जर के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

घायलों को कामा अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें भरतपुर के आरबीएम और वहां से जयपुर रेफर कर दिया गया.

जयपुर के जेके लोन अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक मामला दर्ज नहीं कराया गया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

VIEW ALL