keoladeo national park: वैलेंटाइन डे पर प्रकृति और पक्षियों के बीच बिताएं खूबसूरत पल

Feb 13, 2026, 04:36 PM IST

Arti Patel

यदि आप इस वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर अपने पार्टनर के साथ शोरगुल से दूर प्रकृति की गोद में शांति और सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो राजस्थान के भरतपुर में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एक बेहतरीन विकल्प है.

यहां इस खूबसूरत पक्षी विहार की कुछ खास बातें दी गई हैं, जो इसे पर्यटकों की पहली पसंद बनाती हैं.

इसे पक्षियों का स्वर्ग कहा जाता है. यहां पक्षियों की लगभग 375 से अधिक स्थानीय और प्रवासी प्रजातियां पाई जाती हैं. बर्ड वाचिंग के लिए यह एशिया के सबसे शानदार क्षेत्रों में से एक है.

हर साल सर्दियों में यहां हजारों मील दूर (साइबेरिया जैसे ठंडे प्रदेशों) से दुर्लभ विदेशी पक्षी आते हैं. यहां वे अपना बसेरा बनाते हैं, प्रजनन करते हैं और गर्मी शुरू होने पर वापस लौट जाते हैं.

इसकी प्राकृतिक सुंदरता और महत्ता को देखते हुए 1971 में इसे 'संरक्षित पक्षी अभयारण्य' और 1985 में यूनेस्को द्वारा 'विश्व धरोहर' घोषित किया गया था.

पर्यटक यहां सारस, डेमोइसेल क्रेन और बत्तखों की कई दुर्लभ किस्मों को देख सकते हैं. घने वृक्ष और शांत तालाब इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं.

फोटोग्राफर्स के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है. यदि आप अपने पार्टनर के साथ धीमी धूप और पक्षियों के चहचहाने के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो यहां की रिक्शा सफारी या साइकिलिंग का आनंद जरूर लें.

शहर की भीड़भाड़ से दूर, घने जंगलों के बीच हाथ में हाथ डालकर घूमना एक बेहद रोमांटिक और यादगार अनुभव साबित हो सकता है.

VIEW ALL