घर पर ही इस तरह से बनाएं बीकानेरी ये लजीज मिठाई, स्वाद ऐसा कि अंगुलियां चाटते रह जाएंगे..

Jul 03, 2025, 06:26 PM IST

Arti Patel

राजस्थान भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो न सिर्फ अपनी शाही संस्कृति और पर्यटन स्थलों के लिए बल्कि खान-पान के लिए भी दूर-दूर तक मशहूर है.

उन मशहूर व्यंजनों में से घेवर, टाल-बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, और मालपुआ, बीकानेरी गोंद पाक आदि हैं. 

बीकानेर का गोंद पाक मुख्य रूप से सर्दियों के महीनों में खाया जाता है, क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्माहट और ऊर्जा देता है.

 अगर आप भी खाने पीने के शौकीन हैं तो बीकानेर की ये लजीज डिश एक बार जरूर ट्राई करें.

इसकी मुख्य सामग्री खाने वाला गोंद है, जिसे देसी घी में तलकर फुलाया जाता है.

यह कई प्रकार के मेवों (बादाम, काजू, पिस्ता), खसखस, नारियल और सूखे मेवों से भरपूर होता है, जिससे यह बहुत पौष्टिक होता है.

इसमें चीनी या गुड़ का प्रयोग होता है, और इलायची, जायफल जैसे मसालों की खुशबू इसे और भी स्वादिष्ट बनाती है.

गोंद और मेवों के कारण इसे हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है.

गोंद पाक को कई दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है, जो यह बीकानेर की पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स में से एक है.

VIEW ALL