Salasar Balaji Dham: सालासर बालाजी से प्रसाद घर पर लाना चाहिए या नहीं? 

Jul 03, 2025, 07:45 PM IST

Sneha Aggarwal

बेसन के पकोड़े बनाते समय घोल तैयार करना सबसे अहम चरण होता है.

सालासर बालाजी मंदिर पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसी जगह है, जहां हनुमान जी दाढ़ी-मूछ में दर्शन देते हैं. 

सालासर बालाजी मंदिर में हर रोज हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. 

सालासर बालाजी का प्रसाद खाया जा सकता है. 

साथ ही सालासर बालाजी मंदिर में प्रसाद को घर ले जाया जा सकता है. 

ऐसे में अगर आप सालासर बालाजी मंदिर जा रहे हैं, तो आप वहां का प्रसाद खा भी सकते हैं और घर भी ला सकते हैं. 

सालासर बालाजी मंदिर में बूंदी के लड्डू, बाजरे का चूरमा और पेड़े का भोग लगाया जाता है. 

कहते हैं कि बूंदी के लड्डुओं का भोग श्री बालाजी महाराज को बाल्यकाल से ही बेहद प्रिय है. 

ऐसे में ज्यादातर भक्त सवामणी में भी लड्डू का ही भोग लगाते हैं. 

डिस्क्लेमर- ये लेख सामान्य जानकारी और लोगों द्वारा बताई गई कहानियों पर आधारित है, इसकी ज़ी मीडिया पुष्टि नहीं करता है. 

VIEW ALL