राजस्थान में यहां है 84 खंभों पर टिकी एक छतरी 

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

राजस्थान में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगहें हैं. जोकि अपने आप में ऐतिहासिक और दर्शनीय हैं.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

ऐसी ही एक शानदार जगह राजस्थान के बूंदी शहर में है. जिसे 84 खंभों की छतरी के नाम से जाना जाता है.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

इसका निर्माण 1683 में बूंदी के महाराजा राव राजा अनिरुद्ध सिंह ने अपने पालक भाई देवी की याद में बनवाया था.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

आपको बता दें कि बूंदी को दुनिया में छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर आपको हर गली और मोड़ पर कु्आं या बावड़ी मिलेगी.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

यह 84 खंभों की छतरी एक दो मंजिला इमारत है. जिसके अंदर लगभग 1600 कोने हैं.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

छतरी के चारों ओर सुंदर पत्थर की पट्टियों पर उकेरे गए हाथी, घोड़े और अन्य जानवरों की आकृतियां दिखाई देती हैं.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

इसके साथ ही छतरी के चारों ओर शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, विष्णु का वराह अवतार, समुद्र मंथन, ढोला-मारू आदि भी तराशे हुए हैं.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

छतरी के अंदर आपको अप्सराएं, संगीतज्ञ, श्रृंगार करती नायिकाएं, बांसुरी और वीणा बजाती कलावंत, और विभिन्न मुद्राओं में गजराजों की झलक मिलती है.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

लगभग 10 साल पहले पुरातत्व विभाग ने इस धरोहर को संजोने का जिम्मा उठाया है. यह छतरी बूंदी की शान के साथ-साथ राजा के मनोभावों की भी अनोखी मिसाल है.

Published by: Sagar Rath | 21 Jun, 2025

VIEW ALL

Next Webstory