भारत-पाकिस्तान मैच और बनेगा दिलचस्प, 5 मिनट में झटपट तैयार करें ये बटर पॉपकॉर्न

Zee Rajasthan Web Team
Feb 23, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच दिलचस्प मुकाबला बस कुछ ही घंटो में शुरू होने वाला है.

लोगों ने टीवी के सामने मैच का लुफ्त उठाने की पूरी तैयारी कर ली है.

इस मैच को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए आप झटपट बटर पॉपकॉर्न भी तैयार कर लीजिए.

इसे बनाने में बस आपका 5 मिनट का समय लगता है.

सूखे मक्के के दाने लीजिए और इन्हें साफ कर लीजिए.

फिर एक कुकर में बटर को गर्म करें साथ ही थोड़ा सा रिफाइंट मिलाएं ताकि बटर जले न.

फिर बटर गर्म होने के बाद इसमें मक्के के दाने डाल दें साथ ही में थोड़ा नमक भी डाल दें.

कुकुर के 5 मिनट के लिए बंद कर दें. ध्यान रहे कुकर के ढक्कन से सीटी निकाल दें.

जैसे ही पॉपकॉर्न तैयार हो जाएं इस निकाल ले और ऊपर से थोड़ा सा बटर और डाल कर गार्निस करें.

VIEW ALL