सांवलिया सेठ का खुला खजाना! 3 दिन में दान 20.52 करोड़ पार,देखें Photos

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में आस्था की ऐसी वर्षा हो रही है कि नोटों की गिनती थमने का नाम नहीं ले रही है. 

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

शुक्रवार को मंदिर भंडार (दानपात्र) की गणना का तीसरा चरण संपन्न हुआ, जिसमें करोड़ों की अतिरिक्त राशि सामने आई है.

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

मंदिर प्रशासन  की कड़ी निगरानी में चल रही इस गणना ने अब 20 करोड़ के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है. 

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

तीसरा चरण की गिनती में 2 करोड़ 61 लाख 75 हजार रुपए की नकदी निकली. वहीं पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 17 करोड़ 90 लाख 80 हजार रुपए की गिनती हुई थी.

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

तीन चरणों की समाप्ति के बाद भंडार से अब तक कुल 20 करोड़ 52 लाख 55 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं.

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान का अंबार इतना बड़ा है कि तीन दिन की मशक्कत के बाद भी भंडार पूरी तरह खाली नहीं हुआ है. शेष बची दानराशि की गणना आज (7 मार्च) को चौथे चरण में की जाएगी.

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

मंदिर परिसर में भक्तों और प्रशासन के बीच इस भारी-भरकम राशि को लेकर जबरदस्त उत्साह है. यह सांवलिया सेठ के प्रति अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि हर बार दान के पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं.  

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

बता दें कि सांवलिया जी को सांवलिया सेठ इसलिए कहा जाता है क्योंकि देश-दुनिया के व्यापारी उन्हें अपने कारोबार में हिस्सेदार मानते हैं. 

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

व्यापार में होने वाले लाभ का एक निश्चित हिस्सा भक्त सीधे मंदिर के भंडार में अर्पित करते हैं, यही कारण है कि यहां का दानपात्र हमेशा करोड़ों की नकदी और बहुमूल्य धातुओं से भरा रहता है.

Published by: Arti Patel | 07 Mar, 2026

VIEW ALL

Next Webstory