सांवलिया सेठ मंदिर में पहुंची नारकोटिक्स की टीम, करोड़ों का चढ़ावा जब्त

Pratiksha Maurya
Feb 13, 2025

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे की अफीम सीज करने गुरुवार को नारकोटिक्स की टीम पहुंची.

मंदसौर और प्रतापगढ़ की टीम अफीम को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है.

मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम और नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद है.

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, अफीम की मात्रा 1 क्विंटल से ज्यादा हो सकती है.

चढ़ावे में श्रद्धालु सांवलिया सेठ को अफीम अर्पित करते हैं.

भंडार खोले जाने के दौरान चढ़ावे के साथ अफीम मिलती है.

लेकिन इस अफीम का अवैध कारोबार हो रहा था. लंबे समय से इस बारे में जानकारी मिल रही थी.

वर्तमान में अफीम जब्त करने के लिए पहरा लगाकर गर्भगृह में कार्रवाई चल रही है.

VIEW ALL