विदेशों तक पहुंची चूरू में बने कीमती चूड़े, दुल्हन के साथ विदेशी सैलानियों की पहली पसंद

Zee Rajasthan Web Team
Mar 02, 2025

लाख के चूड़ों का महत्व

सनातन संस्कृति में लाख के चूड़ों का अपना एक अलग ही महत्व है, जो महिलाओं की कलाई पर सौभाग्य व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग

इस बार त्योहारी सीजन में लाख के चूड़ों की बंपर बिक्री होने का अनुमान है, जिसमें गत वर्ष की तुलना में 30 फीसदी अधिक कारोबार होने के आसार हैं.

विभिन्न डिजायन वाले चूड़े

त्योहारों पर मांग बढ़ने के चलते कई तरह के आकर्षक डिजायनों के कंगन, बंगड़ी, चूड़ा, कड़े व दुल्हन सेट तैयार किए जा रहे हैं.

कच्चे माल का स्टॉक

कच्चे माल का स्टॉक दिल्ली व हरियाणा से लाकर किया गया है ताकि त्योहारी सीजन में मांग को पूरा किया जा सके.

लाख के चूड़ों की विशेषता

लाख के चूड़ों की विशेषता है कि ये आकर्षक रंगों और डिजायनों में आते हैं, जो महिलाओं को खूब पसंद आते हैं.

पर्यटकों की पहली पसंद

यहां आने वाले विदेशी सैलानियों की पहली पसंद है लाख के चूड़ों के खास डिजायन व आकर्षक चटख रंग.

लाख के चूड़ों का निर्यात

लाख का दुल्हन सेट मुंबई, कोलकाता, गुजरात, यूपी व बिहार के अलावा देश के कई बड़े शहरों में भेजा जाता है.

स्थानीय स्तर पर लोकप्रियता

स्थानीय स्तर पर लाख के चूड़ों को ग्रामीण अंचल में पसंद किया जाता है, जबकि रेडिमेड कंगन व चूड़े जयपुर, सीकर व झुंझुनूं से मंगवा जाते हैं.

कीमतें

ग्राहकों को सौ से लेकर सात हजार कीमत के फैंसी कंगन खूब लुभा रहे हैं, जबकि छोटे कस्बों व शहरों की महिलाएं व युवतियां तीन हजार तक के फैंसी कंगन खरीद रही हैं.

लाख के चूड़ों की विशेषता

लाख के चूड़ों की विशेषता है कि ये लाख, सीप व वेल्वेट आदि से बनें खास डिजायन वाले कंगन व चूड़े हैं.

VIEW ALL