दौसा में विश्व नर्सिंग डे पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया ब्लड डोनेट

May 12, 2025, 06:45 PM IST

Arti

राजस्थान के दौसा जिले में विश्व नर्सिंग दिवस पर ब्लड डोनेट किया गया.

यह ब्लड डोनेशन ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया.

इस रक्तदान शिविर का दौसा के जिला अस्पताल में किया गया.

रक्तदान शिविर का शुभारंभ कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया

जिसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.

लोगों का मानना है कि हमारे सैनिक देश की सुरक्षा के लिए जान की बाजी लगा रहे हैं

  ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि घायल सैनिकों को खून की जरूर पड़ने पर हम उनकी मदद करें.

जिसके लिए दौसा जिले में एक जन सहयोग सेवा समिति बनी है.इस समिति में सैकड़ो लोग जुड़े हुए हैं

इसके माध्यम से युवाओं ने सैनिकों के लिए रक्तदान का बीड़ा उठाया है. साथ ही यह देश के प्रति एक छोटा सा योगदान है.

VIEW ALL