बांदीकुई BCMHO ऑफिस में बर्थ-डे पार्टी मनाते दिखे अफसर, फरियादी हुए परेशान..

Jul 09, 2025, 05:02 PM IST

Arti Patel

दौसा के बांदीकुई में सरकारी दफ्तर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. 

यह घटना बांदीकुई के BCMHO कार्यालय  की है, जहां ऑफिस टाइम के दौरान ही जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया.

ऑफिस समय में पार्टी

पार्टी के चलते BCMHO ऑफिस की कुर्सियां खाली नजर आईं, क्योंकि कर्मचारी और अधिकारी बधाई देने और नाश्ता-पानी में व्यस्त थे.

खाली कुर्सियां, व्यस्त कर्मचारी

जरूरी फाइलें अटकी रहीं और फरियादी अपनी सुनवाई के लिए पार्टी खत्म होने का इंतज़ार करते रहे, जिससे उन्हें परेशानी हुई.

फरियादी और फाइल

यह सेलिब्रेशन BCMHO साहब के जन्मदिन का था.अधिकारियों की इस मौज-मस्ती और पार्टी के नाम पर फरियादियों की सुनवाई नहीं हुई.

कामकाज में लापरवाही

जिस दिन यह पार्टी हुई, उसी दिन BCMHO ऑफिस में MO (मेडिकल ऑफिसर) की समीक्षा बैठक भी थी.

महत्वपूर्ण बैठक

पांच दिन पहले ही प्रशासनिक सुधार विभाग ने दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें 86 कर्मचारी नदारद मिले थे.

प्रशासनिक निरीक्षण

BCMHO ऑफिस गुढ़ारोड स्थित मुकरपुरा चौराहे के पास स्थित है.

BCMHO ऑफिस

इस घटना से स्पष्ट होता है कि निरीक्षण और नियमों के बावजूद अधिकारी कार्य को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं.

 अधिकारियों की लापरवाही

VIEW ALL