राजस्थान का चमत्कारी मंदिर, जहां अर्जी लगाने से मिलती है भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति!

Nov 10, 2025, 03:20 PM IST

Arti Patel

राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित एक प्राचीन और विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. 

यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक शक्तियों और भूत-प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने की मान्यताओं के कारण विशेष रूप से जाना जाता है.

यहां की मान्यता है कि मंदिर में अर्जी लगाने से भक्तों को सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों और कष्टों से राहत मिलती है. भक्त यहां अपनी अर्जी लगाने और पूजा-पाठ के लिए दूर-दूर से आते हैं.

 मंदिर में मुख्य रूप से भगवान हनुमान (बालाजी), प्रेत राज और भैरव की पूजा की जाती है.

यहां दर्शन के लिए कुछ कठोर नियम हैं. भक्तों को कम से कम एक हफ्ता पहले मांस, शराब, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक चीजें छोड़नी होती हैं. साथ ही, दर्शन के दौरान पीछे मुड़कर देखना मना है और यहां से कोई भी सामान घर नहीं लाया जाता.

अर्जी लगाने के लिए विशेष प्रसाद जैसे सवा सेर लड्डू और घी का उपयोग किया जाता है.

मंदिर में दर्शन और आरती का समय इस प्रकार है-सुबह 6:00 बजे से 6:40 बजे तक दोपहर के दर्शन दोपहर 12:00 बजे से 6:50 बजे तक शाम की आरती शाम 6:30 बजे से 7:10 बजे तक कपाट बंदरात 9:00 बजे  

सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक विशेष श्रृंगार (चोला चढ़ाने) के कारण दर्शन बंद रहते हैं.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL