Trending Quiz: राजस्थान में कौन सा है रेड डायमंड वाला शहर?

May 19, 2025, 04:44 PM IST

Sagar

राजस्थान के धौलपुर को "रेड डायमंड" वाला शहर कहा जाता है.

यह शहर यूपी और मध्य प्रदेश के साथ अपनी सीमा सांझा करते हुए चंबल नदी के बाएं किनारे पर बसा हुआ है.

इसके पीछे का कारण यहां मिलने वाले लाल बलुआ पत्थर है. इसी वजह से शहर को यह नाम मिला है.

यहां पर मिलने वाले लाल बलुआ पत्थर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में सप्लाई किया जाता है.

आपको बता दें कि इस शहर के लाल पत्थर का इस्तेमाल दिल्ली के लाल किले के निर्माण में भी किया गया था.

हालांकि, धौलपुर के लोग ज्यादातर खेती और पत्थर के कारोबार पर निर्भर रहते हैं.

धौलपुर शहर का सरमथुरा ऐसा इलाका है जहां पर लाल पत्थर सबसे अधिक मात्रा में मिलता है.

यहां तक की अब तो इस तहसील की पहचान भी इसी लाल पत्थर से है.

इतना ही नहीं धौलपुर को पूर्वी राजस्थान के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है.

VIEW ALL