इस दिवाली में घर पर बनाए फ्राइड आइसक्रीम, अंगुलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

फ्राइड आइसक्रीम, सुनने में भले थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन खाने में ये काफी टेस्टी लगता है.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इसे बनाना भी काफी आसान है. आप झटपट घर पर ही ये आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

फ्राइड आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आइसक्रीम बॉल तैयार कर लें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

सबसे पहले एक बड़ा स्कूप अपनी पसंदीदा आइसक्रीम ले और रैपर में गोलाकार रैप कर फ्रीज में सेट होने के लिए रख दें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इसके बाद ब्रेड लें और उसके साइड्स को काटकर अलग कर लें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

अब ब्रेड को अच्छे से बेलकर चपटा करें और उसमें आइसक्रीम रखकर गोला आकार दे दे.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

फिर आइसक्रीम बॉल को 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

अब एक कटोरी में आधा कप मैदा और एक चौथाई कप कॉर्न फ्लोर में पानी डालकर घोल तैयार कर लें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इस घोल में आइसक्रीम बॉल को अच्छे से डिप करें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

इसके बाद ब्रेड साइड्स को पीसकर बारीक कर लें और फिर उसमें आइसक्रीम बॉल को रोल करें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

अब एक बार फिर आइसक्रीम बॉल को 5 घंटे के लिए फ्रिज करें और फिर निकालकर फ्राई कर लें.

Published by: Zee Team | Oct 17, 2024

VIEW ALL