घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान की ये जगह, नजारे देख नहीं करेगा लौटने का मन

Jun 24, 2025, 01:12 PM IST

Arti Patel

अगर आप भी घूमने-फिरने के शौकीन हैं और किसी खूबसूरत जगह की तालाश में हैं, तो डूंगरपुर की ये जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है.

इस जगह पर आप बेहद कम बजट में फैमिली या दोस्तों के साथ जाकर एन्जॉय कर सकते हैं.

आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में-

राजस्थान के डूंगरपुर में स्थित यह एक खूबसूरत मानव निर्मित झील है. 

गैब सागर झील का शांत और प्राकृतिक माहौल बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के पक्षियों का बसेरा है, जो पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है.

अपनी रमणीयता और प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह डूंगरपुर आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है.

झील के तट पर श्रीनाथ जी का मंदिर स्थित है, जो इस स्थान के धार्मिक  महत्व को बढ़ाता है.

झील में खिले हुए कमल के फूल इसकी सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं, जिससे यहां का दृश्य और भी मनमोहक हो जाता है.

VIEW ALL