मेवाड़ के रक्षक और आराध्य हैं एकलिंग नाथ जी, चौमुखी रूप की है महिमा

Ansh Raj
Feb 26, 2025

एकलिंग जी महादेव

एकलिंग जी महादेव मंदिर उदयपुर, राजस्थान में स्थित है, जो उदयपुर शहर के उत्तर में 22 किलोमीटर की दूरी पर है.

महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि के पावन पर्व को मनाने के लिए देशभर के विभिन्न मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

एकलिंग नाथ जी का महत्व

भगवान एकलिंग नाथ जी मेवाड़ के पूर्व महाराजाओं और यहां की प्रजा के कुल देवता के रूप में पूजे जाते हैं.

मंदिर का इतिहास

एकलिंग जी मंदिर का निर्माण 734 ईसवी में बप्पा रावल द्वारा करवाया गया था.

वास्तुकला

मंदिर की वास्तुकला इतनी जबरदस्त है कि हजारों की संख्या में पर्यटक हर साल यहां घूमने के लिए आते हैं.

चौमुखी शिवलिंग

भगवान एकलिंग नाथ जी के मंदिर में चौमुखी शिवलिंग विद्यमान हैं, जिसके चार मुख हैं.

पूजा-अर्चना

मेवाड़ के अधिपति के रूप में भगवान एकलिंग नाथ की पूजा-अर्चना की जाती है.

दर्शन का समय

भगवान एकलिंग नाथ के मंदिर के पट सुबह 4 बजे से 6:30 बजे तक, 10:30 बजे से 1:30 बजे तक और शाम को 5:30 से 8:00 बजे तक खुले रहते हैं.

महाराणा की आस्था

उदयपुर के एकलिंग नाथ महादेव को मेवाड़ के महाराणा (राजा) के रूप में पूजा जाता है और मेवाड़ के महाराणा खुद को दीवान मानकर राजकार्य संपन्न करते हैं.

महाशिवरात्रि की विशेष पूजा

एकलिंग जी मंदिर में इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा आराधना की जाएगी.

VIEW ALL