Govinddevji Mandir: होली पर गोविंददेवजी मंदिर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें!

Pratiksha Maurya
Mar 13, 2025

केवल दर्शन की अनुमति

होली और धुलंडी पर श्रद्धालुओं को चलते-चलते ही ठाकुर जी के दर्शन करने होंगे.

रंग, गुलाल, पानी का प्रयोग निषेध

मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के रंग, गुलाल, वाटर कलर, या सिलेंडर का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा.

रील बनाने पर रोक

रील या वीडियो बनाने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल और देर तक मंदिर में खड़े रहने पर प्रतिबंध रहेगा.

राजभोग झांकी के बाद प्रवेश बंद

राजभोग झांकी के बाद मंदिर में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा, दोबारा ग्वाल झांकी से ही श्रद्धालुओं का प्रवेश होगा.

जूते-चप्पल रखने की सुविधा बंद

नि:शुल्क जूता घर बंद रहेगा, श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे पहले से जूते-चप्पल खोलकर ही आएं.

प्रवेश व निकास का एकल मार्ग

मंदिर में प्रवेश केवल मुख्य द्वार से होगा, अन्य सभी द्वार जैसे जय निवास बाग, ब्रह्मपुरी, कंवर नगर और कुएं गेट से प्रवेश निषेध रहेगा.

दर्शनार्थियों का निकास

श्रद्धालुओं का निकास दर्शन के बाद जय निवास बाग की ओर से किया जाएगा.

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु व्यवस्था

प्रयागराज कुंभ जैसे हादसों से सबक लेते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि भीड़ भाड़ से बचा जा सके.

13-14 मार्च को लागू व्यवस्था

यह विशेष व्यवस्था 13 और 14 मार्च को मंगला झांकी से शयन झांकी तक प्रभावी रहेगी.

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. Zee Rajasthan इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL