होली पर ऐसे लगाए बाबा श्याम से अर्जी, 100% पूरी होगी मनोकामना !
Pratiksha Maurya
Mar 11, 2025
सफेद कोरा कागज
अर्जी लिखने के लिए हमेशा साफ और सफेद कोरे कागज का उपयोग करें.
लाल स्याही का पेन
अर्जी केवल लाल स्याही से ही लिखी जानी चाहिए, यह शुभ मानी जाती है.
प्रणाम से शुरुआत
सबसे पहले लिखें: "श्री श्याम बाबा 1008 बार कोटि-कोटि प्रणाम आपके चरणों में."
नाम और समस्या लिखें
स्पष्ट रूप से अपना नाम, समस्या या मनोकामना अर्जी में जरूर लिखें.
आस्था से भाव प्रकट करें
अर्जी में लिखें- "बाबा श्याम, आप तो अंतर्यामी हैं. आपको सब पता है, मैं क्या लिखूं? फिर भी एक मनुष्य होने के नाते आपका दास हूं. कृपा कर मेरी अर्जी स्वीकार करें और मेरा कार्य पूरा करें."
अंत में फिर नाम लिखें
अर्जी के अंत में अपना नाम दोबारा लिखना न भूलें.
मौली से बांधें
पूरी अर्जी को मौली (कलावा) से अच्छी तरह बांधें.
दक्षिणा के साथ समर्पित करें
अर्जी के साथ श्रद्धा अनुसार दक्षिणा भी रखें.
दरबार में अर्जी अर्पित करें
इसे बाबा श्याम के दरबार में समर्पित करें या किसी विश्वसनीय माध्यम से भिजवाएं.
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है ZEE RAJASTHAN इसकी पुष्टि नहीं करता