पूरे वर्ल्ड में फेमस है राजस्थान के टेसू फूलों से बना गुलाल

Zee Rajasthan Web Team
Mar 04, 2025

मौसम का मिजाज बदलते ही जंगलों समेत कई इलाकों में टेसू के फूल खिलने लगते हैं.

इस बार भी ग्रामीण पलाश के पेड़ पर लगे इन फूलों को जुटाने में लग गए हैं.

इन फूलों को पीसकर इससे प्राकृति रंग बनाकर होली का पर्व मनाया जाएगा.

टेसू यानी पलाश के फूलों से हल्का लाल, पीला और नारंगी रंग मिलता है.

यह फूल पारंपरिक मान्यताओं, उत्सवों और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुके हैं.

टेसू का फूल को पलाश, केसू, ढाक और अन्य नामों से भी जाना जाता है.

पलाश के पेड़ पर उगने वाले इस फूल से रंग छूटता है. इसका रंग इतना आकर्षक होता है कि इसे जंगल की आग भी कहा जाता है.

देश के विभिन्न हिस्सों में ये फूल वसंत ऋतु के आगमन के साथ उगने लगते हैं, जिसके साथ होली का त्योहार भी मनाया जाता है.

पुराने दौर में इसी फूल के साथ अन्य फूलों को मिलाकर होली के रंग तैयार किए जाते थे. आज भी ग्रामीण इलाकों में इसी के रंग का इस्तेमाल किया जाता है.

VIEW ALL