कैसे धधकती गर्मी में भी ठंडा-ठंडा कूल-कूल रहता है जयपुर का हवा महल, क्या आप जानते हैं वजह?

Ansh Raj
Mar 05, 2025

हवा महल का निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था.

हवा महल की वास्तुकला राजस्थानी और मुगल शैली का मिश्रण है.

हवा महल पांच मंजिला एक खूबसूरत इमारत है, जिसमें लगभग 953 खूबसूरत नक्काशी से बनी हुई खिड़कियां और झरोखे हैं.

हवा महल की बनावट इतनी लाजवाब तरीके से की गई है कि गर्मियों के समय में भी यह एकदम ठंडा रहता है.

हवा महल की पांचवीं मंजिल से जयपुर का सुंदर नजारा देखने के लिए पर्यटक भीषण गर्मी में भी इस मंजिल तक जाते हैं.

हवा महल का निर्माण रानियों और राजकुमारियों को भीषण गर्मी से राहत के लिए बनाया गया था.

हवा महल की दीवारें पतली हैं और इनमें कई छोटे-छोटे छिद्र हैं, जो हवा को आसानी से प्रवाहित करने की अनुमति देते हैं.

हवा महल की टिकट दर भारतीय पर्यटकों के लिए 52 रुपए, भारतीय छात्र-छात्राएं के लिए 22 रुपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 202 रुपए है.

हवा महल में प्रवेश के लिए 7 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश है.

हवा महल जयपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, जो अपनी अनोखी वास्तुकला और इतिहास के लिए प्रसिद्ध है.

VIEW ALL